चाकुलिया : चाकुलिया के मनोहरलाल प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को शिक्षा विभाग के निर्देश पर कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. विद्यार्थियों ने तीन पैर की रेस, रस्सी कूद, मेंढ़क रेस, बोरा दौड़, गोली चम्मच रेस, बिस्कुट रेस, बैलून रेस, 30 मीटर रेस समेत अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता के अंत में विजयी प्रतिभागियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र महतो, बहादुर हांसदा, सनातन टुडू, सरस्वती टुडू, गौतम मंडल, सुराई हांसदा, मनसाराम महतो, सायंती पालित, नेहा खलखो, अमित दत्त समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.



