जमशेदपुर : टाटा स्टील और जापान की स्टील कंपनी निप्पन स्टील की संयुक्त कंपनी जेसीएपीसीपीएल कंपनी की अधीकृत यूनियन जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन की ओर से जमशेदपुर ब्लड बैंक के कर्मचारियों को सम्मानित किया या. इस दौरान ब्लड बैंक की चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन, जेसीपीसीपीएल के एमडी अभिजीत नानोती, जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष शहनवाज आलम, कंपनी के सीएचआरओ अजय सिंह, ब्लड बैंक यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा, ब्लड बैंक कमेटी के सदस्य राम मूर्ति समेत अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष शहनवाज आलम ने किया जबकि अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया. इस मौके पर जेसीएपीसीपीएल कंपनी की ओर से ब्लड बैंक को एक एंबुलेंस भी दान में दिया. इस मौके पर एमडी अभिजीत नानोती ने कहा कि ब्लड बैंक के विस्तार और उसके जीर्णोद्धार में कंपनी लगातार मदद कर रही है और इस रह के अनेक बेहतर काम का हम सराहना करते है. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर रुचि नरेंद्रन ने आर रवि प्रसाद और उनकी टीम के कार्यों की तारीफ की और ब्लड बैंक की ओर से इस नेक कार्य के लिए आभार भी जताया. पहली बार ब्लड बैंक के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर यूनियन के महासचिव रवि कुमार ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया.



