सरायकेला : राजनगर पुलिस ने पिछले दिनों क्षेत्र में हुई एक चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चोरी गए सामानों में एक लाल रंग का छोटा बक्सा, हरे रंग का ताला, समिति का रजिस्टर, कैनरा बैंक का पासबुक, चेक बुक, स्टाप और कुल 34,050 रुपये शामिल थे, जिसे पुलिस ने बरामद किया है. यह मामला राजनगर थाना में दर्ज किया गया था, जो 15 मार्च 2025 को घटित हुआ था. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस ने कड़ी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर चोरी किए गए सामानों को बरामद किया और दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अंगद प्रधान (उम्र 26 वर्ष) और जगन्नाथ प्रधान (उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों आरोपी सरायकेला जिला के राजनगर ठान अंतर्गत गंगाडीह गांव के निवासी हैं. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी. पुलिस ने इस घटना के संबंध में कार्रवाई तेज कर दी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया है.



