जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह के बागुननगर में होने वाले श्रीश्री सोलापुरी माता पूजा
इस बार 15 अप्रैल से आयोजित किया जायेगा, इसके लिए रविवार को आमसभा का आयोजन किया गया. इसमें मां सोलापुरी पूजा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान बताया गया कि मां सोलापुरी माता की पूजा 6 दिनों तक चलने वाली है, जो 15 अप्रैल से शुरू होगी. वहीं पूजा का समापन 20 अप्रैल को होगा. इसके बाद से ही सभी तरह की तैयारियां कमेटी के लोग जोरों से कर रहे हैं. इस बार नई कमेटी का गठन किया गया है.



