कांड्रा: सरायकेला के कांड्रा थाना अंतर्गत पिंड्राबेड़ा के नजदीक मंगलवार शाम ग़म्हरिया-कांड्रा रोड किनारे गार्डवाल में कार संख्या एचआर 26 बीसी 3303 टक्कर मार कर लगभग 40 फीट के आगे डिवाइडर पार कर रुकी. हालांकि घटना में जहां कार का आगे का हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.(नीचे भी पढ़े)
वहीं सूचना पर पहुंची कांड्रा थाना पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले जांच में जुट गई है. वहीं कार चालक ने बताया कि वह अपने दोस्त की कार से कांड्रा की ओर जा रहा था, दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में दुर्घटना हो गई. वहीं घटना के वक्त कोई अन्य वाहन सामने नहीं आया अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी.



