रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल पहुंचे. वहां उन्होंने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और राज्यसभा सांसद महुआ माझी से मुलाकात की. बाबूलाल मरांडी ने दोनों से भेंट कर दोनों का हालचाल जाना और दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. विदित हो कि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वे ओपीडी के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ निशीथ कुमार की परामर्श और निगरानी में है.(नीचे भी पढ़े)
उनकी छाती का सीटी स्कैन किया गया है जिसमें हल्का इंफेक्शन नजर आया. उन्हें 24 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. जरूरी जांच का सैंपल गुरूवार को लिया जाएगा. वे मधुमेह से भी पीड़ित है. फिलहाल उन्हें पल्मोनोलॉजी विभाग में रखा गया है.वहीं 25 फरवरी को महाकुंभ स्नान कर लौट रही राज्यसभा सांसद महुआ माजी की गाड़ी लातेहार जिले में दुर्घटना का शिकार हो गयी थी. इसमें उनके हाथ में चोट आई थी. उनका भी इलाज ऑर्किड हॉस्पिटल में चल रहा है.



