चाकुलिया: चाकुलिया थाना परिसर में गुरूवार को ईद और रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक में समिति के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं को रखकर जुलूस के पूर्व समाधान करने की मांग की है. वहीं समिति के सदस्यों ने कहा की चाकुलिया मुख्य सड़क किनारे दुकानदार द्वारा सड़क के बगल में समान रखकर सड़क को अतिक्रमण किया गया जिसे मुक्त किया जाए. बैठक को संबोधित करते हुए घाटशिला के एसडीओ सुनील चन्द्रा ने कहा की रामनवमी जुलूस के पूर्व स्थानीय प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि दिन में बाजार क्षेत्र में भारी वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए दिन में नोएंट्री करने और उन्होंने नपं पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बाजार क्षेत्र के मुख्य सड़क किनारे किसी व्यक्ति द्वारा बालू और गिट्टी गिरकर सड़क को अवरूद्ध किया जा रहा है तो उसपर कार्रवाई करें. बैठक में श्री चंद्रा ने सभी लोगों से ईद और रामनवमी का पर्व आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि अखाड़ा जुलूस निर्धारित समय पर निर्धारित रूट पर ही निकाले ताकी स्थानीय प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग किया जा सके. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर एसडीपीओ अजित कुजुर, एलआरडीसी निद निखिल सुरीन,बीडीओ आरती मुंडा,सीओ नवीन पूर्ति, इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता, नंप पदाधिकारी चंदन कुमार, थाना प्रभारी संतोष कुमार, पूर्व नपं अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, प्रमुख धनंजय करूणामय, दिनेश सिंह, गणेश रूंगटा, मुरारी शर्मा, पार्थो महतो, परमानंद सिंह, संजय दास, पतित पावन दास, मिन्हाज अख्तर, मो गुलाब, रसीद खान समेत अन्य उपस्थित थे.



