रांची : झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक मंगलवार 25 मार्च को अपराह्न 4 बजे अथवा विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद बुलायी गयी है. विधानसभा की कार्रवाई के बीच में ही यह मीटिंग बुलायी गयी है. इस कैबिनेट की बैठक में कई मसलों पर चर्चा की जायेगी. झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. इस मीटिंग में कई तरह के बड़े फैसले लिये जा सकते है. बताया जाता है कि विधानसभा सत्र के बीच में ही कैबिनेट की बैठक होगी, जिस कारण यह संभावना जतायी जा रही है कि सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकता है. क्या फैसला हो सकता है, इसको लेकर चर्चा तेज हो गयी है.



