• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 12, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand cm meeting with unicef : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन यूनिसेफ की ओर से आयोजित “राउंड टेबल ऑन प्रीवेंटिंग चाइल्डहुड नॉन कम्युनिकेबल डिजीज थ्रू हेल्दी डाइट्स ” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, राज्य के क्षेत्र विशेष और वहां व्याप्त बीमारियों को चिन्हित कर उसके समुचित इलाज की कर रहे व्यवस्था

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


रांची : जीवन शैली में बदलाव, रहन-सहन, खान -पान, पर्यावरण और जेनेटिक कारणों से डायबिटीज, कैंसर, हृदय रोग और अस्थमा जैसी कई गैर संचारी बीमारियां (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) लोगों को तेजी से अपनी गिरफ्त में लेती जा रही है. हर घर में कमोबेश ऐसी बीमारियां देखने को मिल रही है. अगर हम सभी अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क नहीं हुए ,तो ऐसी बीमारियां हमारी जिंदगी के लिए खतरा बन सकती है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में यूनिसेफ की ओर से आयोजित ” राउंड टेबल ऑन प्रीवेंटिंग चाइल्डहुड नॉन कम्युनिकेबल डिजीज थ्रू हेल्दी डाइट्स ” पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. (नीचे भी पढ़े)

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जिंदगी के लिए खतरनाक बनती जा रही कैंसर और हृदय रोग जैसी गैर संचारी बीमारियों से बचने के लिए हमें अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने के साथ खान- पान में हेल्दी डायट्स के इस्तेमाल एवं ज्यादा से ज्यादा शारीरिक गतिविधियों (फिजिकल एक्टिविटीज) पर फोकस करने की जरूरत है. अगर हम लापरवाही बरतते हैं तो आगे चलकर ऐसी बीमारियों के इलाज में काफी खर्च करना पड़ सकता है, वहीं पूर्ण स्वस्थ होने की गारंटी भी नहीं दी जा सकती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तरह-तरह की बीमारियां तेजी से फैल रही है. ये बीमारियां कैसे और किन लोगों को अपनी चपेट ले रही है , इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए. इसके लिए राज्य स्तर पर हेल्थ रिपोर्ट कार्ड बनाने पर विशेष जोर है, ताकि बीमारी का प्रॉपर ट्रीटमेंट संभव हो सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है, ताकि लोगों को होने वाली बीमारी की पहचान के साथ उसके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित हो.(नीचे भी पढ़े)


राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग बीमारियां व्याप्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई ऐसे हिस्से हैं, जहां लोगों में विशेष तरह की बीमारियां ज्यादा देखने को मिलती है. सिमडेगा जैसे जिलों में सिकल सेल और एनीमिया जैसी बीमारियां आम है, तो साहिबगंज और संथाल के हिस्सों में कालाजार का प्रभाव ज्यादा है. ऐसी और भी कई बीमारियां हैं, जो क्षेत्र विशेष में विशेष रूप से लोगों को हो रही है. ऐसे में क्षेत्र विशेष तथा वहां व्याप्त बीमारियों को चिन्हित कर उसके समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है, ताकि उन इलाकों में रहने वाले लोगों और उनकी आने वाली पीढियां को ऐसी बीमारियों से बचाया जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नई-नई बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. इसके पीछे कहीं ना कहीं सबसे बड़ी वजह हमारा खान-पान है. आज ज्यादा से ज्यादा जंक फूडस का इस्तेमाल बच्चों को बीमार बना रहा है और आगे चलकर उन्हें कई गंभीर बीमारियां भी हो रही है. अगर हमें अपने को स्वस्थ रखना है, तो अपने खान-पान में लोकल इंडिजिनस फूड्स ( मिलेट्स) लेना होगा. बच्चों को जंक फूड्स की बजाय हेल्दी डाइट्स दें.(नीचे भी पढ़े)

आज हमें अपने फूड हैबिट्स में बदलाव लाना बेहद जरूरी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बच्चों में जन्म के साथ कई बीमारियां हो जाती है. बीमारियों का अगर समय पर इलाज नहीं हुआ तो बच्चे की स्थिति काफी खराब हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि नवजात में होने वाली बीमारियों की प्रॉपर जांच के साथ उसका तुरंत समुचित इलाज होना चाहिये. इस दिशा में भी हमारी सरकार ने कई ठोस कदम उठाया हैं, ताकि बच्चों को रोग मुक्त रख सकें. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के दूर- दराज के इलाकों में रहने वाले गरीब ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में यूनिसेफ जैसी संस्थाओं की अहम भागीदारी रही है. आज राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं के साथ मिलकर हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए संकल्पित है. हमारा प्रयास है कि जंगल, पहाड़ों, तलहटी और सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी इलाज की अच्छी सुविधा उपलब्ध करा सकें और इसमें स्वयंसेवी संस्थाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कई रोगों के उन्मूलन की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं. इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र महतो, मंत्री सुदिव्य कुमार , विधायक कल्पना सोरेन समेत कई और विधायक गण , यूनिसेफ की श्रीमती आस्था अलंग एवं डॉ कनीनिका मित्रा तथा अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur youth missing : मानगो बगानशाही का लापता युवक को लेकर परिवार आशंकित, अज्ञात लाश मिलने से सनसनी, विधायक सरयू राय से हस्तक्षेप की मांग
खबर

Jamshedpur youth missing : मानगो बगानशाही का लापता युवक को लेकर परिवार आशंकित, अज्ञात लाश मिलने से सनसनी, विधायक सरयू राय से हस्तक्षेप की मांग

September 12, 2026
jamshedpur road accident-पटमदा में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, परिजनों को दे दी गयी है सूचना
खबर

jamshedpur road accident-पटमदा में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, परिजनों को दे दी गयी है सूचना

September 12, 2026
Saraikela theft : मरीज को देखने जहानाबाद निकला परिवार, पीछे से घर में घुस गए चोर,  ढाई लाख के जेवरात और नगदी पर हाथ किया साफ
खबर

Saraikela theft : मरीज को देखने जहानाबाद निकला परिवार, पीछे से घर में घुस गए चोर,  ढाई लाख के जेवरात और नगदी पर हाथ किया साफ

September 12, 2026
Next Post

Jamshedpur enigma exhibition : कोलकाता की संस्था एनिग्मा के सौजन्य से महिला दिवस पर लगी प्री बैसाखी प्रदर्शनी, साकची बंगाल क्लब में 23 मार्च तक चल रही प्रदर्शनी में महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने को किया जा रहा है प्रेरित

Jamshedpur traffic police torture : जमशेदपुर की ट्राफिक पुलिस ने एक गाड़ी का काटा दो चालान, मानगो ट्राफिक पोस्ट में वसूली को लेकर भिड़े दो पुलिस पदाधिकारी, देखिये - video, एएसआई सस्पेंड, थानेदार पर रहम

Horoscope know your day Saturday 22nd march 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 22 मार्च 2025

Horoscope know your day Saturday 22nd march 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 22 मार्च 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur congress protest : जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, नशा के खिलाफ बुलंद की आवाज

Chandil accused of electrocution arrested : खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, खेत में बिजली का तार लगाने का आरोपी गया जेल

jharkhand visit of supreme court justice : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर और मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनक से मिले झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल, किया अभिनंदन

jamshedpur durga puja samity agm : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, 327 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, महोत्सव की तैयारियों एवं विभिन्न समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Jamshedpur brics summit reaction : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर : अनिल मोदी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur congress protest : जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, नशा के खिलाफ बुलंद की आवाज

Chandil accused of electrocution arrested : खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, खेत में बिजली का तार लगाने का आरोपी गया जेल

jharkhand visit of supreme court justice : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर और मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनक से मिले झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल, किया अभिनंदन

jamshedpur durga puja samity agm : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, 327 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, महोत्सव की तैयारियों एवं विभिन्न समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Jamshedpur brics summit reaction : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर : अनिल मोदी

jamshedpur health report : धातकीडीह के मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए लगाया विशेष आयुष्मान वय वंदना कार्ड शिविर, लोगों की मदद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News