गालूडीह: शनिवार देर रात डाउन रेलवे लाइन पोल संख्या 222/14-12 के बीच से बुधपुर गांव के पास आरपीएफ और गालूडीह पुलिस ने करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद की है. पुलिस ने बताया कि लाश के पास से पहचान का कोई दस्तावेज या मोबाइल फोन नहीं मिली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया है. आसपास के लोगों से पुलिस ने शव की शिनाख्त करायी, मगर कोई उसकी पहचान नहीं कर सका. पुलिस ट्रेन से गिरने से व्यक्ति की मौत की आशंका जता रही है.



