मेदिनीनगर (पलामू) :पलामू में बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में शहीद दिवस मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की. संचालन संजय कुमार ने किया. सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर फूलमाला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.इस मौके पर मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि शहीद भगत सिंह महान क्रांतिकारी एवं देशभक्त थे. उनमें बचपन से ही देश भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी. वे आज़ादी के दीवाने थे. आजादी की लड़ाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.(नीचे भी पढ़े)
वे स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम पंक्ति के नेता थे. उनके क्रांतिकारी होने की वजह से ही हमारा राष्ट्र आज स्वतंत्रता का परचम लहरा रहा है.मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि आज हमारे देश के युवाओं को भगत सिंह के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है. तभी हम राष्ट्र प्रेम के प्रति बड़ा उदाहरण बन सकेंगे.इस अवसर पर मनीष पासवान, कुणाल कुमार, राहुल कुमार, गौतम कुमार, शशि कुमार, कृष्णा राम, जयपाल मोची, संजीत कुमार, संजय मिस्त्री, अभिषेक कुमार, यशवंत कुमार, उत्तम कुमार, प्रदीप राम सहित कई लोग उपस्थित थे.



