जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस मध्य विद्यालय में रविवार को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत निरीक्षकों की परीक्षा हुई. इस परीक्षा में 12 स्कूलों के कुल 60 निरीक्षक शामिल हुए.इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने निरीक्षकों की परीक्षा का निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने बताया कि विद्यालय में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. काफी संख्या में निरीक्षकों ने परीक्षा दी. इस अवसर पर बीआरपी विजय प्रमाणिक, सीआरपी राजेश कुमार, सीआरपी सुजय भट्टाचार्य,तरुण घटवारी, राहुल कुमार,श्रीलाल सिंह, उपेंद्र कुमार करनदीप सिंह आदि मौजूद थे.



