सरायकेला: सिविल कोर्ट के जूनियर जज आशीष अग्रवाल की अदालत में वाद संख्या 5/ 2024 मामले की वादी मनरेगा मजदूर चांद मुनि मुंडारी को मजदूरी का 73000 भुगतान नहीं करने के मामले में संज्ञान लेते हुए सरायकेला बीडीओ कार्यालय को सील कर उनके चलंत संपत्तियों को जब्त कर नीलम करने का आदेश जारी किया है. उक्त आदेश के आलोक में मंगलवार को न्याय नाजीर गोविंद कुमार के साथ पहुंचे न्यायालय कर्मियों ने बीडीओ कार्यालय को सील करते हुए वहां मौजूद सभी चल संपत्तियों को जब्त कर लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें बीडीओ की सरकारी गाड़ी संख्या जेएच22सी- 3793 के अलावा कार्यालय के अलमारी, टीवी, टेबल- कुर्सी, फ्रिज, एसी, पंखे सहित सभी प्रकार के चल संपत्ति शामिल हैं. बताया जा रहा है कि यह मामला 2005- 06 का है. पीड़ित मजदूर ने बकाया मजदूरी के भुगतान को लेकर कोर्ट का शरण किया था. कोर्ट में इसको लेकर वाद संख्या 5/ 2024 दर्ज किया था.




