जमशेदपुर: दोपहिया वाहन चालक संघ जिला अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में उपायुक्त को ज्ञापन देकर वाहन चेकिंग अभियान को बंद करने का आग्रह किया है. जमशेदपुर में वाहन चेकिंग अभियान एक बड़ा समस्या बनकर सामने आ गया है. आए दिन चेकिंग के दौरान कई लोगों को गंभीर चोटें तो कहीं प्रशासन और जनता के बीच झड़प का मामला प्रकाश में आ रहा हैं लेकिन इन चीजों से बचने को लेकर जिला प्रशासन के तरफ से कोई ठोस प्रयास करते हुए नजर नहीं आ रहा हैं और जनता के भीतर आक्रोश नजर आ रहा है. अगर ऐसा ही चला तो प्रशासन और आम लोगो के बीच दूरी बढ़ जाएगी, जो समाज के लिए घातक साबित हो सकता है. (नीचे भी पढ़ें)
दोपहिया वाहन चालक संघ आम लोग की रक्षा हेतु कुछ सुझाव दिये है, जिसमें हेलमेट चेकिंग अभियान को सिपाही द्वारा संचालित को पूर्ण रूप से बंद करके सीसीटीवी कैमरों के मदद से चालान काट डिजिटल भुगतान की व्यवस्था करने, सिपाही पेड़ो के पीछे छुपकर वाहन चेकिंग ना करें, चेकिंग अभियान सुबह की जगह शाम मे करने की मांग की गयी है. वहीं अन्य सुझावों में शराब का सेवन के बाद वाहन चलाने के कारण रात्रि में दुर्घटना ज़्यादा है ऐसे मामले में करवाई करने, हर चौक और मुख्य मार्ग पर कैमरा लगाने की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)
दोपहिया वाहन चालक संघ के संस्थापक सागर तिवारी ने कहा कि हमारे बचपन में जो खेल हम सब खेलते थे वही खेल सिपाही पेड़ के पीछे छुप कर वाहन वालो के साथ खेल रहे हैं जिससे रोजाना दुर्घटना हो रही हैं लोग सड़को पर गिर रहे है किसी दिन बड़ी दूर्घटना ना हो उससे पहले चेकिंग बंद होना चाहिए और अन्य राज्य की तरह कैमरा लगाकर चेकिंग होना चाहिए जिससे भ्रष्टाचार भी बंद होगा और लोग यातायात नियमों का पालन भी करेंगे. मुख्य रूप से संस्थापक सागर तिवारी, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, धर्मबीर महतो, विवेक झा, दिलीप, सूरज, विशाल ढोके, राकेश चौरसिया, प्रदीप सिंह, रामेश्वर चौधरी, राकेश पांडेय आदि मौजूद थे.




