गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड के माछभंडार गांव के पांड्राशोली गांव निवासी हाड़ीराम मुर्मू 46 की मंगलवार की सुबह हाथी के हमले से मौत हो गयी है. मृतक के परिजनों ने बताया कि हाड़ीराम मुर्मू सुबह घर से टहलने निकले थे, इसी दौरान वे हाथी के सामने आ गये और हाथी ने पटक कर जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को खदेड़कर उन्हें उपचार के लिए घाटशिला ला रहे थे इसी क्रम में रास्ते में ही हाड़ीराम मुर्मू की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी, एक बेटा और दो बेटी है. घटना की सूचना पाकर सूचना पाकर वन विभाग के कर्मी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली है.




