चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के कमारीगोड़ा के चाकुलिया टोला के शीतला मंदिर में तीन दिवसीय शीतला पूजा के समापन सोमवार की रात भंडारे के साथ हुआ. भंडारे से पूर्व पुजारी प्रहलाद धल, रमेश भारती और गौर गोप ने पूजा कराई. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारा का आयोजन किया गया. हजारों श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी और बूंदिया का प्रसाद ग्रहण किया.(नीचे भी पढ़े)
भंडारे में पद्मश्री जमुना टुडू,शंभू नाथ मल्लिक, अपु दास, संजय दास, तापस दास ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया. पूजा को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के निताई धल,रमेश भारती, शिशिर दास, चंदन शीट, उत्तम धल, मुन्ना भारती, जय भारती, गोपाल नाथ, जयदेव सीट, गौतम दास, नगेन सीट, मिहिर दास, अनंत सीट, समीर सीट, पप्पू दास, राजेश खामराई समेत अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई.




