गालूडीह: मारांग बुरू दिशोम जाहेरथान बैतालपुर में भारतीय आदिम हूल एसोसिएशन की ओर से बुधवार को चार दिवसीय आदिवासी बाहा महोत्सव का शुभारंभ हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड संयोजक वकील हेंब्रम उपस्थित थे. बैतालपुर जाहेरथान में गांव के ग्रामीणों द्वारा बाहा बोंगा (सरहुल पूजा) का आयोजन किया गया. जाहेरथान के नायके बाबा पुजारी जुझार सोरेन की अगवाई में पूजा अर्चना की गयी. इसके बाद समूह नृत्य का आयोजन भी किया गया. जिसमें महिला और पुरुषों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.(नीचे भी पढ़े)
वकील हेंब्रम ने बताया कि समाज के लोगों द्वारा बाहा बोंगा का आयोजन साल वृक्ष में आने वाले नए फूल की पूजा के रूप में की जाती है. पूजा के उपरांत साल पेड़ के फूल को महिलाएं सिर और पुरुष कान में लगाकर खुशी का इजहार करते हुए समूह नृत्य प्रस्तुत किया जाता है. कार्यक्रम के दूसरे दिन 25 मार्च को बाहा नृत्य दल द्वारा नृत्य प्रस्तुति और ओर्केस्ट्रा प्रोग्राम होगा. 26 मार्च को सुबह 8 बजे से बोंगा बुरु, बाहा हाटीञ, बांगा सोडे हाटीञ, बाहा एनेज ‘जुवालभांगा, कालाझोर, हेंदलजुड़ी, डूंगरीडीह, ठाकुरबाड़ी, कांकड़ीशोल, बैतालपुर एवं जगन्नाथपुर के द्वारा होगा. साथ ही बाहा धमाका ओर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा. 27 मार्च को सुबह 11 बजे से समाज सिंग सिंगराय बाहा सेंदरा यात्रा जगन्नाथपुर चौक से स्टेशन चौक घाटशिला जायेगा.














