जमशेदपुर : जमशेदपुर बार के सदस्यों ने झारखंड हाईकोर्ट के राज्य के जिला एवं सत्र न्यायालयों में अब मॉर्निंग कोर्ट का सेशन नहीं चलाने के निर्णय का स्वागत किया है. सदस्यों ने कहा है कि कोर्ट के सामान्य रूप से संचालन में न्यायिक कार्य आराम एवं बेहतर ढंग से संपादित होते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मनोज प्रसाद की ओर से आज, 26 मार्च को राज्य के सभी जिला एवं सत्र न्यायालयों एवं जुडीशल कमिश्नर, रांची को जारी एक पत्र में सूचित किया गया है कि अब राज्य के किसी भी जिला एवं सत्र न्यायालय में मॉर्निंग कोर्ट का सेशन, जो अप्रैल प्रथम सप्ताह से जून अंतिम सप्ताह तक रहता था, अब वह नहीं होगा और कोर्ट जिस समय पर अभी चल रहा है (सुबह 10:30 बजे से संध्या 4:30 बजे तक का होगा. इस आदेश का अधिवक्ताओं ने स्वागत करते हुए इसकी सराहना की है. अक्षय कुमार झा, उपाध्यक्ष बलाई पंडा, मिथिलेश सिंह, जयप्रकाश भक्त, मोहनीश पांडे, रूपेश सिन्हा, बृजेश जायसवाल, संजय मिश्रा, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, अंजन साहू, गोपाल शर्मा, हरकिशन सिंह, संजीव कुमार झा सहित अनेक अधिवक्ता इसकी सराहना करनेवालों में शामिल रहे.














