गालूडीह: गालूडीह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण का आनंद लिया. इसके तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए वार्डन अंजनी कुमारी की देखरेख में 525 छात्राओं ने जमशेदपुर के जुबली पार्क, टाटा जू और डिमना लेक का शैक्षणिक भ्रमण करते हुए पर्यावरण की जानकारी हासिल की. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही शैक्षणिक गतिविधि करते हुए घूमने का आनंद भी लिया. इसके बाद जुबली पार्क के पास स्थित टाटा स्टील प्राणी उद्यान (जू) का भ्रमण किया. यहां छात्राओं को विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों को देखने का अवसर मिला. उन्होंने बाघ और शेरों को उनके विशाल बाड़ों में घूमते देखा, पक्षी विहार में दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियां देखीं. मगरमच्छ और सांपों के बारे में रोचक जानकारी प्राप्त की. सभी ने पर्यावरण के महत्व के बारे में सीखा और वृक्षारोपण तथा स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता को समझा.














