• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
सोमवार, नवम्बर 23, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

बिहार दिवस पर भाजपा जमशेदपुर महानगर का भव्य स्नेह मिलन आयोजित, बिहार-झारखंड की साझा संस्कृति का लोगों ने मनाया उत्सव

मार्च 27, 2025
in खबर, जमशेदपुर न्यूज़, झारखंड न्यूज़, बिहार न्यूज़, राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में गुरुवार को जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “वसुधैव कुटुम्बकम” के संकल्प को साकार करते हुए बिहार दिवस के अवसर पर भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रवासी बिहारी समाज के हजारों लोगों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व आरा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथियों में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बिहार विधान परिषद के सदस्य बबलू गुप्ता, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिला महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, कार्यक्रम के जिला संयोजक विजय तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की.(नीचे भी पढ़े)

स्नेह मिलन कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रीय एकता के भाव को सशक्त करने पर व्यापक चर्चा की गई. कार्यक्रम में बिहार की परंपराओं, संस्कृति, विरासत और कला को गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. इसके साथ ही, बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर भी व्यापक चर्चा हुई, जिसमें सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को प्रमुखता से बखान किया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और आरा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जमशेदपुर मेरा घर है. यहां आकर अपने लोगों से मिलना हमेशा अच्छा लगता है. उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड, दो ऐसे प्रदेश जो अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के लिए जाने जाते हैं, आज एक गंभीर चुनौती का सामना कर रहे हैं. इन दोनों राज्यों में घट रही घटनाएं और बढ़ते धर्मांतरण के मामले हमारी सांस्कृतिक अखंडता पर प्रहार कर रहे हैं. यह चिंता का विषय है कि हमारी पहचान, हमारी विरासत पर खतरा मंडरा रहा है.(नीचे भी पढ़े)

यह भी पढ़ें: jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

ऐसे में हमें अपनी जड़ों को मजबूत करना होगा और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को हर स्तर पर शक्ति प्रदान करना आवश्यक है, ताकि इन चुनौतियों से लड़ने और हमारी संस्कृति को बचाने में हम सशक्त भूमिका निभा सके. अमरेंद्र प्रताप सिंह ने आह्वान करते हुए कहा कि हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजें और एकता के साथ आगे बढ़ें. बिहार और झारखंड के लोगों को इस दायित्व को समझना होगा कि हमारी अखंडता ही हमारी ताकत है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बिहार और झारखंड के सभी वीर महापुरुषों का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया. उन्होंने बिहार विधानसभा में झारखंड विभाजन के समय के अनुभव को साझा किया. उन्होंने कहा कि हमारा देश एक है, और हम सभी भारत के नागरिक हैं. मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि बिहार विधानसभा में एक जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा करने का अवसर मिला. एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के तहत, चाहे हम किसी भी प्रांत से जुड़े हों, हम भारत के नागरिक हैं और जहां भी रहें, वहां से देश के कल्याण के बारे में ही सोचेंगे. कहा कि बिहार इस देश की ऐसी पावन धरती है, जहां महान विचारों और ज्ञान का जन्म हुआ. यह वही धरती है जहां कौटिल्य ने अपने अर्थशास्त्र से विश्व को दिशा दी, और चाणक्य ने तक्षशिला के ज्ञान को लेकर दुनिया को राह दिखाई. बिहार वह भूमि है, जो तक्षशिला से लेकर विक्रमशिला तक की विरासत को संजोए हुए है.(नीचे भी पढ़े)

वहीं, बिहार विधान परिषद के सदस्य बबलू गुप्ता ने एनडीए सरकार की उपलब्धि पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी और कहा कि 2005 के बिहार और आज के बिहार को देखें तो अनुभव होगा कि बिहार प्रगति की राह पर किस गति से आगे बढ़ रहा है. कार्यक्रम में मिलन समारोह कार्यक्रम के प्रदेश के सह संयोजक शैलेंद्र सिंह ने बिहार राज्य स्थापना पर विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में स्वागत संबोधन भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, मंच संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के जिला संयोजक विजय तिवारी ने किया. मिलन समारोह कार्यक्रम में बिहार और झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को न केवल शब्दों में संजोया गया, बल्कि दोनों राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया गया. इस दौरान शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ प्रवासी बिहार समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया.

संबंधित खबरें

  • jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद22 नवम्बर 2026
  • jamshedpur allegations of assault and abuse of priest-बजरंगबली मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी ने की कार्रवाई की मांग,सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी22 नवम्बर 2026
  • जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे21 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: जमशेदपुर समाचारझारखंड समाचारबिहार समाचारभाजपा
Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

बिरसानगर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मार्च में हुई थी शादी, देखिए – video
खबर

बिरसानगर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मार्च में हुई थी शादी, देखिए – video

नवम्बर 23, 2026
श्री राणी सती सत्संग समिति टाटानगर का 27 वां मंगसीर नवमी महोत्सव 2 दिसम्बर को
खबर

श्री राणी सती सत्संग समिति टाटानगर का 27 वां मंगसीर नवमी महोत्सव 2 दिसम्बर को

नवम्बर 23, 2026
भोजपुरी फिल्म ‘इंजीनियर पहुना’ की शूटिंग शुरू, मुख्य कलाकारों में नजर आएंगी जमशेदपुर की अभिनेत्री पूजा सिंह
खबर

भोजपुरी फिल्म ‘इंजीनियर पहुना’ की शूटिंग शुरू, मुख्य कलाकारों में नजर आएंगी जमशेदपुर की अभिनेत्री पूजा सिंह

नवम्बर 23, 2026
Next Post

Jamshedpur police arresting : उलीडीह के सौरभ शर्मा की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी हो चुकी है आरोपियों की गिरफ्तारी

Horoscope know your day Friday 28th march 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 28 मार्च 2025

Horoscope know your day Friday 28th march 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 28 मार्च 2025

Jamshedpur murder : सिदगोड़ा में अधेड़ की पत्थर से कूचकर हत्या, साकची फल मार्केट में करता था काम, देखिए - video

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

डिमना वास्तु विहार में गैरेज में खड़ी कार में लगी आग, लोगों ने खुद बुझाई, फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने का आरोप

डिमना वास्तु विहार में गैरेज में खड़ी कार में लगी आग, लोगों ने खुद बुझाई, फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने का आरोप

by Sharp Bharat
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के वास्तु विहार इलाके में देर रात गैरेज में खड़ी एक कार में अचानक आग लग...

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, दोपहर एक बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, दोपहर एक बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

by Sharp Bharat
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का सोमवार की रविवार...

Horoscope Know Your Day Monday 23rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 23 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Monday 23rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 23 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

मेष राशिआज आपको ज्यादा आराम करने की सलाह दी जाती है।विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके,...

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

by Sharp Bharat
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह स्थित एक मकान से 45 वर्षीय निमाईचंद दत्तो का शव संदिग्ध परिस्थितियों...

टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 22, 2026

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक 19...

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 22, 2026

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित झारखंड विधानसभा के 26वें...

जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 22, 2026

जादूगोड़ा : आगामी 28 नवंबर को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की राखा ताम्र खदान की पर्यावरण स्वीकृति के लिए प्रस्तावित जन...

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 22, 2026

जमशेदपुर:भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर एवं नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) द्वारा स्वर्गीय निर्भय...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

jamshedpur allegations of assault and abuse of priest-बजरंगबली मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी ने की कार्रवाई की मांग,सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News