जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी में रहने वाले कुम्हारपाड़ा मुस्लिम बस्ती निवासी और मोहम्मद सरफराज उर्फ राजा (40) की काम के दौरान चार तल्ले बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई. सरफराज पेशे से वेल्डिंग मिस्त्री था और ठेका मजदूर के रूप में काम करता था. रविवार को वह उलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाईं रोड नंबर -4 स्थित आस्था अपार्टमेंट में रहने वाले कमलजीत सिंह के घर में मेंटेनेस का काम कर रहा था. उसे ग्रिल फिटिंग करना था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे जमीन पर नीचे आ गिरा. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस दुर्घटना में उसके पैर और सिर में गंभीर चोट आई. उसे तुरंत ही एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.बताया जा रहा है कि ठेकेदार आबिद के साथ मोहम्मद सरफराज पिछले छह महीनों से काम कर रहा था. घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था, लेकिन जानकारी मिलने पर एमजीएम अस्पताल पहुंचा. यहां परिजनों ने बातचीत करने के बाद वह लौट गया. मृतक के भाई मोहम्मद अमन जो घटना के वक्त सरफराज के साथ मौजूद थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

उसने बताया कि ठेकेदार उल्टा उनप ही लापरवाही से काम करने का आरोप लगा रहा था. जबकि बालकोनी में वहां लगे एंगल को ठीक से जाम नहीं किया गया था, इस कारण सरफराज ने जैसे ही उस पर पैर रखा वह सीधे नीचे गिर पड़ा. इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. बता दें कि मोहम्मद सरफराज की पत्नी गर्भवती है और उनका एक बच्चा भी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजन मुआवजे की मान पर अड़े है.














