रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय में सहारा इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ सीआइडी के केस नंबर 51/2024 का ओर अन्य बातों पर रिव्यु मीटिंग किया गया. इस बैठक में विश्व भारती जनसेवा संस्थान के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा, संस्थान के संयुक्त सचिव अशोक कुमार, संस्थान के राष्ट्रीय उप सचिव प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के साथ पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, झारखंड पुलिस महानिरीक्षक सुदर्शन मंडल के साथ सुप्रीम कोर्ट में विश्व भारती जनसेवा संस्थान याचिका को देख रहे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सहारा के अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट से जल्द वारंट लेकर सभी को गिरफ्तार किया जाएगा. संस्थान ने सहारा की बिकी जमीन की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज कर जांच की मांग की गई, जिस पर सहमति बनी. साथ ही संस्थान की मांग पर झारखंड में बन रह इंक्वायरी कमीशन के संबंध में व्यापक चर्चा की गई. बैठक में डीजीपी अनुराग गुप्ता सहारा के अधिकारियों पर काफी नाराज थे. इस प्रकार अभी अधूरा डाटा भरा गया है और अपने वादे से मुकरे है. इस पर कड़ा ऐतराज जताया है और कहा कि जल्द ही सभी अभियुक्त का वारंट लिया जाएगा और सबकी गिरफ्तारी जल्द होगी.



