सरायकेला: उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने ईद, सरहुल और रामनवमी शांति पूर्वक संपन्न होने पर विधि- व्यवस्था संधारण में सहयोग के लिए जिले वासियों का आभार जताया है. डीसी ने वीडियो जारी कर आगे भी इसी तरह से सहयोग करने की अपील की है. उपायुक्त ने सिविल सोसायटी, शांति समितियों, पुलिस, प्रशासनिक सहकर्मियों एवं मीडिया के प्रयासों की सराहना की और कहा सभी के सामूहिक प्रयासों से बगैर किसी तनाव अथवा हिंसा के तीनों पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुए इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं.




