जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत सुविधा ओयो होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग का वीडियाे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है. साकची थाना में पीड़िता नाबालिग के बयान पर हल्दीपोखर कारगिल निवासी मो साबीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मंगलवार को नाबालिग का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया गया. जानकारी के मुताबिक नाबालिग अपने मामा घर हल्दीपोखर जाती थी. वहीं आने-जाने के क्रम में पड़ोस में रहने वाले साबीर से दोस्ती हो गई. (नीचे देखे पूरी खबर)
दोनों पिछले एक साल से मोबाइल पर एक दूसरे के साथ बातचीत करते थेसाबीर ने नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. एक मार्च को साबीर ने उसे मिलने के बहाने साकची बुलाया. फिर उसे बहला कर होटल ले गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. घर लौटने के बाद नाबालिग ने इसकी जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद मामला साकची थाना पहुंचा. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.




