सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब 9 बजे के आसपास दुगनी सीआरपीएफ कैंप के समीप दो बाइक सवारों की आमने- सामने की टक्कर हो गई. जिसमें चक्रधरपुर निवासी कैलाश महतो (38) और राजखरसावां के राशन तालिया निवासी सहदेव महतो (37) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद दोनों घायलों को रोड एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार कैलाश महतो अपनी बाइक से कांड्रा की ओर जा रहा था. वहीं विपरीत दिशा से सहदेव महतो सरायकेला की ओर आ रहा था. इसी दौरान दुगनी के सीआरपीएफ कैंप के समीप दोनों बाइक सवारों की आमने- सामने की टक्कर हो गई. घटना में सहदेव महतो को हल्की चोट आई है जबकि कैलाश महतो के हाथ में गंभीर चोट आई है.




