सरायकेला: सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर पिंडराबेड़ा के समीप ऑटो ने साइकिल सवार महिला मेहताबेड़ा निवासी सुकुरमणि मुर्मू को टक्कर मार दी जिसमें साइकिल सवाल महिला का बांह टूट गया. इसकी सूचना राहगीरों ने कांड्रा थाना एवं जेएआरडीसीएल के एंबुलेंस को दी. सूचना पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस से ईलाज हेतु भिजवाया. मिली जानकारी के अनुसार महिला सिविल में मजदूरी करती है और ड्यूटी के लिए मेहताबेड़ा से गम्हरिया जा रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं पैसेंजर ऑटो रामचंद्रपुर से सब्जी लेकर सीनी जा रहा था, जो सर्विस रोड में रॉंग साइड की ओर आ रहा था इसी दौरान सामने से आ रही साइकिल सवार महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिर गयी एवं उसका बांह टूट गया. घटना के बाद ऑटो में सवार सब्जी विक्रेता महिला का इलाज कराने हेतु उतर गए एवं ऑटो को जाने दिया.




