चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातु पंचायत के चड़ईडुबा गांव में जलसंसाधन विभाग मद से स्वीकृत कमल बांध(तालाब) जीर्णोद्धार कार्य का रविवार को विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर तालाब जीर्णोद्धार कार्य के लिए अनुशंसा की थी. (नीचे भी पढ़े)
कहा की तालाब जीर्णोद्धार होने से जल संचय होगा और क्षेत्र के किसानों को भी खेती कार्य करने के लिए सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलव्ध हो पाएगा, इससे किसान लाभान्वित होंगे. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, मुखिया मोहन सोरेन, मनोरंजन महतो,राम बास्के, मो गुलाब, देवाशीष दास, झंटू भोल, जया दास समेत अन्य उपस्थित थे.




