• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 19, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur bjp : जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई विधानसभा में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन सम्पन्न, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर, चतरा के सांसद कालीचरण सिंह एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज समेत कई वरीय नेताओं ने लिया भाग

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के सक्रिय सदस्यता सम्मेलनों की कड़ी में रविवार को जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इन सम्मेलनों की अध्यक्षता जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की. पश्चिम विधानसभा के कदमा स्थित तरुण संघ में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने भाग लिया, जबकि जुगसलाई विधानसभा के पटमदा स्थित ग्राम सांसद भवन में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह की मौजूदगी रही. इन सम्मेलनों में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी सक्रिय सदस्य, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए. सम्मेलन के दौरान भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों एवं विचारधारा से प्रेरित होकर संगठन के विस्तार हेतु समर्पित भाव से कार्य करने वाले सभी सक्रिय सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अपने स्वागत संबोधन में में सभी सक्रिय सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है, जो राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनसंपर्क, संवाद और समन्वय के माध्यम से संगठन को मजबूत करें. साथ ही राज्य की हेमंत सरकार की विफलताओं और वादाखिलाफी को जन-जन तक पहुंचाएं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर ले जाएं. जुगसलाई विधानसभा के सम्मेलन में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना तथा कृषि क्षेत्र में किए गए सुधारों से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं. आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, जिससे अब कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न रहे. कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को अपने घर का सपना साकार करने में मदद की है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं का उद्देश्य जन-जन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाकर उन्हें एक सम्मानजनक, सुरक्षित और समृद्ध जीवन की ओर अग्रसर करना है. इसके साथ ही, उन्होंने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार, अवैध खनन, बेरोजगारी समेत ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था पर भी हमला बोला और लोगों को जागरूक करने की बात कही. वहीं जमशेदपुर पश्चिम के सम्मेलन में मुख्य वक्ता शशांक राज ने राज्य सरकार की विफलताओं पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड में युवाओं का भविष्य खतरे में है. परीक्षा के नाम पर पेपर लीक हो रहे हैं और सरकार भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है. हेमंत सरकार ने युवाओं के साथ सिर्फ खोखले वादे किए हैं. पिछले 5 वर्षों में राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और अब जनता का उस पर से विश्वास समाप्त हो चुका है. उन्होंने कहा कि यह सरकार लोगों के जान-माल की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है. भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि भाजपा की शक्ति समर्पित कार्यकर्ता हैं. संगठन की यह शक्ति न तो किसी परिवार के नाम पर हुई और न ही जाति-धर्म के सहारे हुई है. उन्होंने सभी सक्रिय सदस्यों से संगठन हित में पूरी तन्मयता से कार्य करने का आह्वान किया. पश्चिम विधानसभा में मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने किया जबकि, जुगसलाई विधानसभा के सम्मेलन में मंच संचालन जिला मंत्री जितेंद्र राय एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने गोपालपुर गांव में लगाई चौपाल:

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर गाँव में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने ग्रामीणों के बीच चौपाल कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और आवास योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान बड़ी संख्या स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे. इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, जटाशंकर पांडेय, रीता मिश्रा, कुसुम पूर्ति, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, मुचिराम बाउरी, शरत सिंह सरदार, नीतीश कुशवाहा, श्वेता कुमारी, अजीत सिंह, संजय तिवारी, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, बिनोद राय, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रधान महतो, शांतनु मुखर्जी, दीपक पाल, पवन सिंह, सूरज साह, बासुदेव मंडल, हेमेंद्र जैन हन्नु, अमरेंद्र पासवान, अमरेंद्र मल्लीक, दीपू सिंह, दिनेश शर्मा, मंटू चरण दत्ता, कृपा सिंधु महतो, संदीप मिश्रा, सदानंद महतो, बिरेन महतो व अन्य मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान
खबर

Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान

October 19, 2026
Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास
खबर

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास

October 19, 2026
Jamshedpur jrd tata sports complex theft attempt : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चोरी की कोशिश, रंगे हाथ पकड़ाया चोर
खबर

Jamshedpur jrd tata sports complex theft attempt : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चोरी की कोशिश, रंगे हाथ पकड़ाया चोर

October 19, 2026
Next Post

Jamshedpur border area accident : कपाली में सड़क हादसा, युवक की मौत

Jamshedpur police crime control : जमशेदपुर पुलिस अपराधी पर नकेल कसने के लिए चला रही अभियान, शहर का एसपी ने लिया जायजा

Horoscope know your day monday 14th april 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 14 अप्रैल 2025

Horoscope know your day monday 14th april 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 14 अप्रैल 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 17th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 अक्टूबर 2026

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News