जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे साथियों ने टीएमएच में भर्ती कराया जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई. घटना रविवार शाम की है. मृतक जुगसलाई थाना क्षेत्र मिल्लतनगर का रहने वाला था. वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से डोबो जाने के लिए निकला था. बाइक तेज रफ्तार में थी. अचानक गड्ढे मिलने पर बाइक सवार ने ब्रेक मारी जिसके कारण बाइक स्क्रीट कर गई. (नीचे भी पढ़ें)
जुनैद सड़क पर फेंका गया. उसे गंभीर चोट आई. घटना की जानकारी पर जुगसलाई से परिजन समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे. मृतक के साथियों से मिलकर मामले की जानकारी ली. जुनैद का उम्र 19 वर्ष है. जुनैद करीम शेट्टी कॉलेज का स्टूडेंट था और इसके अलावा एचबीएसई का कभी काम करता था.





