गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गालूडीह-नरसिंहपुर रोड पर चोड़िन्दा के पास सोमवार सुबह पत्थर लदे हाइवा ने सड़क किनारे सफाई कर रहे जेसीबी मशीन में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में हाइवा के चालक एवं खलासी बाल-बाल बचे. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने बताया कि हाइवा पत्थर लेकर बंगाल की ओर जा रहा था, इसी दौरान मजदूरों से भरा एक पिकअप वैन ओवरटेक करने लगा. पिकअप वैन को बचाने के चक्कर में हाइवा जेसीबी से जा टकराई. घटना में हाइवा का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. इधर सूचना पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि हाइवा चालक के पास पत्थर से संबंधित चालान था.




