चाकुलिया: चाकुलिया पश्चिमी रेलवे केबिन से सटे अंडरपास के पास सोमवार को अप रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश पाई गई. संभावना है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उक्त युवक की मौत हुई है. सूचना पाकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.(नीचे भी पढ़े)
युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है. चाकुलिया जीआरपी के ओपी प्रभारी दयानंद दास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के एमजीएम भेज दिया है.




