• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 23, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand ranchi marwadi sammelan election : झारखंड मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव की मतगणना अगली सूचना तक स्थगित, प्रत्याशियों की मतदान में गड़बड़ी की शिकायत पर चुनाव समिति ने लिया निर्णय, गड़बड़ियों की जांच के बाद मतगणना पर निर्णय लेगी चुनाव समिति

April 14, 2025
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव के लिए रविवार, 13 अप्रैल को संपन्न मतदान में प्रत्याशियों द्वारा कतिपय मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत किये जाने के बाद मंगलवार, 15 अप्रैल को प्रस्तावित मतगणना अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है. इस संबंध में मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी ने उक्त जानकारी दी है. मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने इसके साथ ही दोनों प्रत्याशियों की ओर से मतदान में गड़बड़ी की शिकायत वाले मतदान केंद्रों पर हुए मतदान की 15 से 17 अप्रैल के बीच जांच करा लेने के बाद ही आगे कोई निर्णय लिये जाने की सूचना दी है. उधर उनकी सूचना के आधार पर सम्मेलन के प्रांतीय महासचिव रविशंकर शर्मा ने मंगलवार, 15 अप्रैल को प्रस्तावित सम्मेलन की आमसभा को भी अगली सूचना तक स्थगित किये जाने की सूचना जारी कर दी है. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए रविवार, 13 अप्रैल को पूरे राज्य में कुल 28 मतदान केंद्रों पर प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक मतदान संपन्न हुआ था. मतदान के पश्चात सारी मतपेटियां रांची लाई जा चुकी हैं और तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 15 अप्रैल को रांची में मतों की गिनती की जानी थी. किन्तु अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे दोनों प्रत्याशियों, वर्तमान अध्यक्ष वसंत कुमार मित्तल ने धनबाद, जबकि सुरेश चंद्र अग्रवाल ने सरायकेला एवं दुमका मतदान केंद्रों पर मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. इसके आलोक में मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री सरावगी की अध्यक्षता में चुनाव समिति के चुनाव पदाधिकारियों, राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल एवं अशोक पुरोहित की हुई बैठक में मंगलवार, 15 अप्रैल को प्रस्तावित मतगणना पर सर्वसम्मति से रोक लगाने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही गड़बड़ियों की आधिकारिक रूप से जांच करने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पर निर्णय लेने का भी फैसला लिया गया.श्री सरावगी ने बताया कि आगामी 15 से 17 अप्रैल के बीच जांच की सारी कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की सूचना दोनों प्रत्याशियों सहित सभी को दे दी जाएगी. उन्होंने बताया कि निर्णय से दोनों प्रत्याशियों को आधिकारिक रूप से अवगत करा दिया गया है.  (नीचे भी पढ़ें)

विदित हो कि प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव, (सत्र 2025-27) के लिए दो उम्मीदवार, क्रमशः बसंत कुमार मित्तल (रांची) एवं सुरेश चंद्र अग्रवाल (रांची) चुनाव मैदान में थे. रविवार को संपन्न हुए मतदान के दौरान पूरे राज्य के 23 जिलों एवं 05 अनुमंडलों में स्थापित मतदान केंद्रों पर कुल 5106 में से 3432 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. विनय सरावगी ने कहा कि आज भी कुछ केंद्रो में अनियमितता की सूचना मिली हैं, जिसे संज्ञान में नहीं लिया गया है.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur rural cleanliness workshop : राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच स्वच्छता को लेकर कार्यशाला आयोजित, सहायक परिचालन पदाधिकारी कौशल पात्रों ने यात्रियों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
खबर

Jamshedpur rural cleanliness workshop : राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच स्वच्छता को लेकर कार्यशाला आयोजित, सहायक परिचालन पदाधिकारी कौशल पात्रों ने यात्रियों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

October 23, 2026
Jamshedpur suicide : बिरसानगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में कार्यरत है पिता
खबर

Jamshedpur suicide : बिरसानगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में कार्यरत है पिता

October 23, 2026
jamshedpur Ivana Art- इवाना आर्ट के दस वर्ष पूरे, 25 अक्टूबर को आयोजित होगी विशेष कला प्रदर्शनी
खबर

jamshedpur Ivana Art- इवाना आर्ट के दस वर्ष पूरे, 25 अक्टूबर को आयोजित होगी विशेष कला प्रदर्शनी

October 23, 2026
Next Post

jamshedpur human welfare trust- भीमराव अंबेडकर जयंती पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट का विशेष कार्यक्रम आयोजित, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने पर दिया गया जोर

Jamshedpur ambedkar jayanti : कदमा के प्रतिमानगर में मनाई गई बाबासाहेब भीमराव अंबेदकर की जयंती, पूर्व मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जरूरतमंद बच्चों में बंटीं पाठ्य सामग्रियां

saraikela kandra chadak puja- कांड्रा में पारंपरिक चड़क पूजा का आयोजन, भक्तों ने पीठ पर कील लगाकर लकड़ी के खंभे के सहारे लटक कर दिखायी भगवान शिव के प्रति आस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Nh incident : एनएच पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा, कई गाड़ियां खाक

Horoscope Know Your Day Friday 23rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026

Jamshedpur bjp attack on Congress : बजरंगबली का वेश वाले युवक को पैर छूने के मामले में कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, भाजपा जिला अध्यक्ष बोले…

Saraikela train incident : नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, ऐसे हुआ हादसा, देखिये – video

Tata steel long service award : टाटा स्टील के एलडी 2 के असिस्टेंट इंजीनियर एमके सिंह समेत कई कर्मचारियों को दिया गया लॉन्ग सर्विस अवार्ड, बढ़ाया गया कर्मचारियों का हौसला

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Nh incident : एनएच पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा, कई गाड़ियां खाक

Jamshedpur bjp attack on Congress : बजरंगबली का वेश वाले युवक को पैर छूने के मामले में कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, भाजपा जिला अध्यक्ष बोले…

Saraikela train incident : नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, ऐसे हुआ हादसा, देखिये – video

Tata steel long service award : टाटा स्टील के एलडी 2 के असिस्टेंट इंजीनियर एमके सिंह समेत कई कर्मचारियों को दिया गया लॉन्ग सर्विस अवार्ड, बढ़ाया गया कर्मचारियों का हौसला

Singhbhum Chamber Diwali Fair- चैंबर का दीपावली मेला 26 से 28 अक्टूबर तक,महिला उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन, दीपावली की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे मिलेंगे विविध उत्पाद

jamshedpur politics : बजरंगबलि का वेश धारण करने वाले युवक ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का छूआ पैर, हुआ राजनीतिक भूचाल, कांग्रेस ने कहा – पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धार्मिक आस्था का सम्मान नहीं किया, सार्वजनिक रूप से माफी मांगें

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News