जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित तुरी भवन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती मनायी गयी. भाजयुमो झारखंड प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल की देखरेख में 50 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया. इधर पाठ्य सामग्री मिलने के बाद बच्चों के चेहरे खिल उठे.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर, राकेश चौधरी, यश दयाल, राकेश कुमार, सौरभ कुमार, उमेश सावा, मुकेश कुमार, कंचन दत्ता, अतुल प्रभात समेत काफी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे.




