जमशेदपुर : झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बुधवार को पूरे राज्य में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिला के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम सभागार में भी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर के जोनल आईजी अखिलेश झा, एसएसपी कौशल किशोर सहित जिले के तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. वैसे इस कार्यक्रम में ज्यादातर मामले जमीन विवाद से संबंधित आए जिसे संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर दिया गया.(नीचे भी पढ़े)

आईजी अखिलेश झा ने बताया कि पुलिस से संबंधित मामलों का नियमसम्मत समाधान किया जा रहा है. वैसे सभी तरह के मामलों को सुना जा रहा है और जिस विभाग से संबंधित मामले हैं उन्हें हस्तांतरित किया जा रहा है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की. चौथी बार “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया. पूर्व में प्राप्त 296 आवेदनों का निवारण किया गया. उक्त कार्यक्रम में विभिन्न थानों से आए लोगों की शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए जिनका संज्ञान लेते हुए विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.



