जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां पिछले दिनों शहर और आसपास के इलाकों में हो रहे बड़ी- बड़ी चोरी की घटनाओं के मामले में पुलिस ने इंटर स्टेट चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है. इनकी गिरफ्तारी से कई मामलों का खुलासा हुआ है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में उड़ीसा के तारा सिंह चौहान, राहुल चौहान, मध्य प्रदेश के अजय चौहान, आशीष चौहान, बाबू गोंदिया महाराष्ट्र का संदीप सोलंकी और जमशेदपुर का स्वर्ण व्यवसायी अजय कुमार बर्मन शामिल है. पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, तीन लोहे का बारी, एक सलाई रिंच, एक पेचकस, एक टॉर्च और इनकी निशानदेही पर चुराए लगभग 99 ग्राम स्वर्ण आभूषण बरामद किया. बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने बताया कि शहर और आसपास के जिलों में लगातार हो रहे चोरी की घटनाओं को लेकर एक टीम का गठन किया गया था. बीती रात गोविंदपुर थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि 5- 6 लोग ऑटो से उतरकर गर्म पत्थर घोड़ा बांध हॉस्पिटल के सामने इकट्ठे हुए हैं. जो अनजान चेहरे लगा रहे हैं. उनके हाथों में कुछ लोहे का सामान भी है. जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए एक छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 6 लोगों को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया गया. उनके स्वीकारोक्ति बयान एवं उनकी निशानदेही पर चोरी का गहना एवं जेवर खरीदने वाले सोनार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि पूछताछ में इन्होंने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.



