सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले के दलभंगा ओपी अंतर्गत गोमियाडीह पंचायत के मेरोमजंगा गांव के टोला तुरामडीह में बीती रात अपनी सास के साथ हाड़िया पी रही बहू ने सास की पीट- पीटकर हत्या कर दी. जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई. बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की शाम तुरामडीह निवासी गंधर्व मुंडा की पत्नी पालो मुंडाईन (28) अपनी सास मक्खी मुंडाईन (47) के साथ घर के पास बैठकर हांडियां पी रही थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में कहा सुनी हो गई और गुस्से में आकर बहू ने बैठने वाली पीढ़े से अपनी सास मक्खी मुंडाईन पर सिर में वार कर दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा को दी. वहीं मुखिया ने इसकी सूचना दलभंगा ओपी पुलिस को दी. मंगलवार देर रात होने के कारण पुलिस घटनास्थल नहीं पहुंच पाई. बुधवार को ओपी प्रभारी रविंद्र सिंह मुंडा घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया. समाचार लिखे जाने तक ओपी में मामला दर्ज नहीं हुई थी.



