रांची : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ है, जहां कई जिलों में धूप की आंख मिचौनी जारी है. वहीं जमशेदपुर में धूप छाव के साथ दिन में उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिया. वहीं मौसम विभाग ने मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश को लेकर पूर्वी सिंहभूम, खूंटी समेत कई जिलों में तत्कालिक चेतावनी जारी की है. इस दौरान हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इसका असर अगले दो घंटे में दिखने लगेगा. इन दो जिलों में रेड अलर्ट जारी है. वहीं राज्य की राजधानी रांची, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, गुमला जामताड़ा में भी तेज हवाओं के साथ गर्जन, वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट है. (नीचे भी पढ़ें)
19 अप्रैल को कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम – मौसम विभाग रांची केंद्र के पूर्वानुमान अनुसार राज्य में 22 अप्रैल तक मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं 19 अप्रैल को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर शेष जिलों में मौसम बदला रहेगा. इस दौरान राज्य के राजधानी रांची समेत बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में गर्जन के साथ तेज हवाओं का झोका के साथ वज्रपात की संभावना जारी की गयी है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.



