पोटका: विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर पोटका प्रखंड के नौ सड़कों का सुदृढ़ीकरण कार्य लगभग 12.95 करोड़ की लागत से झारखंड सरकार ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल जमशेदपुर के देखरेख में होगा. विधायक संजीव सरदार द्वारा शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया. विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का मुख्य आधार उस क्षेत्र के सड़कों का दुरुस्त होना है. पोटका के सभी गांव के सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़कों को राज्य सरकार के सहयोग से दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है. जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा कई नए सड़क एवं कई सड़कों के मरम्मत की मंजूरी प्रदान कर दी गई है. इन सड़कों का ऑनलाइन शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा कर दिया गया है जिनका विधिवत भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ करा दिया जाएगा. (नीचे भी पढे)
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि निर्माण कार्य बेहतर हो इसकी निगरानी स्वयं ग्रामीण करे और किसी भी प्रकार के शिकायत पर अविलंब उन्हें सूचित करें. विकास कार्यो में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस अवसर पर पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू, मुखिया सरस्वती मुर्मू,असीत सरदार,जिमा सरदार, कालीपदो सरदार, अर्धेंदु सरदार, पंसस रघुनाथ सरदार, झामुमो के बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, मनोरंजन सरदार, रजनी षाड़ंगी, नयन महापात्र, हितेश भगत, भरत सरदार, पूर्व मुखिया प्रतिमा सरदार, ग्राम प्रधान मुचीराम मुर्मू, नरेंद्र सरदार,व सोदा सरदार, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, हितेश भकत, मनोरंजन सरदार, सुनील सरदार, विमल दास, बापी भट्ट मिश्रा, शालखू सोरेन, निशापति सरदार, मानिक सरदार,लखिंदर सरदार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
इन सड़कों का होगा कायाकल्प:
दिगारसाई (पुराना आमदा) से आरडब्लूडी रोड तक पथ का सुदृढ़ीकरण, हेंसल आमदा टोला चौक (शिवनाथ यादव के घर से) बर्गीकोचा तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य, देवली चौक से दिगारसाई भाया आमदा तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य, जामदा से कांटाशोला मेन रोड भाया माहलीसाई तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य, कांटाशोला मेन रोड से नारायणपुर भाया फूलझरी तक पथ सुदृढ़ीकरण, मेजोगोड़ा से फूलझरी, हरिणा से भागाबेड़ा गांव तक पथ सुदृढ़ीकरण, भालकी से हरिणा मेन रोड तालासाई तक पथ सुदृढ़ीकरण एवं उपरडीहा चांदनी चौक से जानमडीह चौक तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं



