जमशेदपुर : जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज का मामला थाना तक पहुंचा. प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन 2025-2027 नामक व्हाट्सएप ग्रुप, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से 500 से अधिक मारवाड़ी समाज के सम्मानित लोग जुड़े हुए हैं, में अपने मोबाइल नं. 62042 94145 से मोहित शाह पिता उमेश शाह (निवासी – चन्द्रबली कॉम्प्लेक्स,काशीडीह, साकची, जमशेदपुर, व्यवसाय – टाइल्स प्लाजा, एनएच -33, मानगो, जमशेदपुर) ने झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के आजीवन सदस्य धर्म चंद्र पोद्दार की छवि धूमिल करने के लिए उनके एवं उनके बेटा-बहू के लिए सार्वजनिक रूप से अनुचित, अपमानजनक और झूठी टिप्पणियां की हैं. इस पर धर्म चंद्र पोद्दार ने घोर आपत्ति जाहिर करते हुए मानगो थाना में शिकायत दर्ज कराई है. श्री पोद्दार ने इस ग्रुप में मोहित शाह द्वारा अपने और अपने परिवार के विषय में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का स्क्रीनशॉट (कुल 5 पेज) भी शिकायत पत्र के साथ संलग्न किया है, जिससे पूरे घटनाक्रम को भली-भांति समझा जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
व्हाट्सएप्प में की गई अभद्र टिप्पियों के बाद जब धर्म चन्द्र पोद्दार ने मोहित शाह को ग्रुप से हटाया, तो मोहित शाह ने उनके व्यक्तिगत व्हाट्सएप्प पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे और व्हाट्सएप्प कॉल के माध्यम से धमकी देने का प्रयास किया. श्री पोद्दार के अनुसार मोहित शाह स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए उनको डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है और बराबर कहता है कि फ़ोन आयेगा- फ़ोन आएगा. उन्होंने कहा कि ऐसा कौन व्यक्ति है जो उन्हें डराने के लिए फ़ोन करेगा और इसकी जानकारी मोहित शाह को कैसे है. क्या वो व्यक्ति मोहित शाह को बताकर फ़ोन करेगा या मोहित शाह मुझे डराने के लिए उससे फ़ोन कराएगा. धर्मचन्द्र पोद्दार ने आशंका जताई है कि मोहित शाह आगे उन्हें एवं उनके परिवार को किसी प्रकार की क्षति भी पहुंचा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में दूसरे प्रतिवादी मोहित शाह से बात करने की कोशिश की गई, किन्तु देर शाम तक उनसे पोन पर संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका है.



