हजारीबाग: हजारीबाग में शनिवार की सुबह एनएच- 522 के टाटीझरिया होटल के पास सड़क हादसा हुआ. इसमें शादी समारोह से लौट रही बोलेरो ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. जिससे बोलेरो पर सवार 8 लोग घायल हो गए. घायलों में ज्यादातर बच्चे शामिल है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस पहुंची और घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल, आरोग्यम मे भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति वाले घायलों को रिम्स रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी यात्री बगोदर के धरमपुर से बारात हजारीबाग के दीपूगढ़ा गए थे. शादी समारोह के बाद सभी लौट रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
जैसे ही बोलेरो हजारीबाग के एनएच- 522 के टाटीझरिया होटल के पहुंची तो चालक को झपकी आ गयी, जिसके कारण वाहन बेकाबू होकर सड़क पर खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मारी. जिससे वाहन में सवार 8 लोग घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद कुछ लोगों को रिम्स भेजा. कुछ लोगों को सदर अस्पताल में ही इलाज चल रहा है. पुलिस क्षतिग्रस्त बोलेरो का अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



