जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यालय पर प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन मोहरदा जलापूर्ति योजन के घोर अनियमितता के खिलाफ शनिवार को जोरदार ढंग से किया.
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने एक मांग पत्र नगर आयुक्त के नाम से विशेष पदाधिकारी को सौंपा गया. इस विषय पर विशेष पदाधिकारी ने कहा कि आगामी सोमवार को त्रिस्तरीय वार्ता होगी. जिसमें नगर आयुक्त, टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी रहेंगे. प्रदर्शन कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि मोहरदा जलापूर्ति योजना वर्ष 2005 में शुभारंभ कर 2008 में आम जनता की पानी के समस्या को समाधान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गयी परन्तु 2017 में आम जनता को आंशिक रूप से पानी सप्लाई की जाने लगी. आप के विभाग द्वारा संवेदक के रुप में टाटा स्टील यूआईएसएल को योजना के कार्य को सम्पन्न करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी, परन्तु बहुत ही अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मोहरदा जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन में शिथिलता बरती जा रही है. इस कारण से आम जनता को परेशानी हो रहा है. उनकी मांगों में पानी की सप्लाई का कोई नियमित समय निर्धारित नही है, कभी सुबह 5 बजे, तो कभी 7 बजे, तो कभी 10 बजे पानी सप्लाई होती है, जिससे आम जनता को परेशानी उठाना पड़ता है, योजना में पानी कनेक्शन के नाम पर संवेदक द्वारा सर्विस पाईप के नाम पर अधिक पैसा का बजट बताया जा रहा है, जिससे जनता परेशान होती है तथा सरकार का बदनामी भी होता है. (नीचे भी पढ़ें)

यह विसंगति छोटे छोटे फ्लैट में निवास करने वाले नागरिक और सोसाइटी को भी परेशान किया जाता है तथा बजट भी मनमाने ढंग से बताने का कार्य हो रहा है. अब 2025 तक योजना के निर्धारित क्षेत्र में 25 से 30% घरों में जलापूर्ति नही हुई है. जबकि टाटा स्टील यूआईएसएल सरकार के द्वारा चयनित संवेदक है. (नीचे भी पढ़ें)
उपरोक्त विषय पर गंभीरता-पूर्वक संज्ञान लेकर जलापूर्ति योजना के मुल उद्देश्य को पूरा करने की आवश्यकता है. लाभान्वित होने वाले क्षेत्र- बिरसानगर, मोहरदा, मोराकाटी, बारीडीह बस्ती, बागुनहातू, बागुननगर के लगभग 50 हजार घरों में जलापूर्ति होना है. यदि समय रहते मोरहदा जलापूर्ति योजना को जनहित में पूर्ण नही किए जाने पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी. (नीचे भी पढ़ें)
प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, सामंता कुमार, शफीअहमद खान, राजकिशोर यादव, सुखदेव सिंह मल्ली, ज्योतिष यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष बिरसानगर संजय घोष, साकची प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव, टेल्को प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई, मण्डल अध्यक्ष जे एस बदरी, पप्पू सिंह उज्जैन, ब्रजेन्द्र तिवारी, मनोज झा, रजनीश सिंह, अरूण कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, संजय तिवारी, प्रभात ठाकुर, जेपी साहू, कमर रजा खान, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, इरसाद हैदर, अजय मिश्र, रविशंकर केपी, उदय कुमार सिंह, राजकिशोर प्रसाद, सुरेन्द्र शर्मा, रंजीत सिंह, रविंद्र शर्मा, त्रिनाथ, हरिहर प्रसाद, बंटी सिंह राजपूत, अनन्त लाल, अमरजीत नाथ मिश्र, अमर कुमार मिश्र, सन्नी सिंह, फरहत बेगम, सनातन भकत, लव कुमार निराला, पवन बिहारी ओझा, दुर्गा प्रसाद, प्रशेनजीत सेन, कल्पना सेन, बबन शुक्ला, सोनू सिंह सेवादल, मुन्ना सिंह, मो सलीम, अजय शर्मा, विनोद रजक, रामदास मेहता, जीतन सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए. धन्यवाद ज्ञापन संजय सिंह आजाद ने दिया.



