जादूगोड़ा: टाटा-खड़गपुर खंड पर स्थित आसनबनी रेलवे स्टेशन के पास करोड़ो की लागत से बना अंडरपास वे में हल्की बारिश के बाद पानी से भर जाता है. जिससे लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विदित हो कि छह महीने पहले ही इस अंडरपास वे ग्रामीणों को समर्पित किया गया था. इस संबंध में नारायणपुर निवासी विश्वनाथ महतो का कहना है कि आसनबनी पंचायत के ग्रामीणों को रेलवे फाटक से निजात दिलाने के लिए टाटा-खड़गपुर खंड पर स्थित आसनबनी रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास वे का निर्माण कराया, जिससे लोगों को सहूलियत हो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. करोड़ो की लागत से निर्माण कराया गया अंडरपास वे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया.(नीचे भी पढ़े)
आम लोगों की परेशानी और भी बढ़ गयी. अंडरपास वे में हमेशा पानी जमा रहता है. बरसात में यह पानी कमर तक पहुंच जाती है. पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं है. रोजाना लोग गिर घायल हो रहे हैं. ट्रेन पकड़ने के लिए आसनबनी रेलवे स्टेशन डोरकासाई, खुर्शी, बांधडीह,बोडाडीह,रागडीह, काशीडीह के ग्रामीण पहुंचते है. ये लोग जमशेदपुर व हावड़ा आना जाना इसी स्टेशन से करते है. फिलहाल इस अंडरपास वे से ग्रामीणों को ही रही परेशानी से कब मुक्ति मिलेगी.



