जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के मुख्य सभागार में हिन्दी रचनाधर्मिता पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला ‘युवा रचनाकार’ का आयोजन किया गया. संस्थान के न्यासी सुभाष चन्द्र मूनका की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का संचालन पूनम महानंद ने किया. मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने आगत अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत एवं विषय प्रवेश कराया जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रसन्न वदन मेहता ने किया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह एवं कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ जंग बहादुर पाण्डेय मंचासीन रहे. कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस आयोजन में नगर के 25 विद्यालयों के 176 छात्र-छात्राओं एवं उनके 46 शिक्षकों के अलावा नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों ने शिरकत की. (नीचे भी पढ़ें)

पांच सत्रों में विभाजित कार्यशाला में काव्य सत्र के विशेषज्ञ शेषनाथ सिंह ‘शरद’ तथा समन्वयक डॉ रागिनी भूषण, कथा सत्र की विशेषज्ञ डॉ विजय शर्मा एवं समन्वयक वसंत जमशेदपुरी एवं पत्रकारिता सत्र के विशेषज्ञ स्थानीय हिन्दी दैनिक ‘ चमकता आईना’ के सम्पादक जय प्रकाश राय तथा समन्वयक दिव्येन्दु त्रिपाठी रहे.(नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के समापन सत्र की अध्यक्षता तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ मुदिता चंद्रा मंचासीन रहीं. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वरचित कविताओं के पाठ के पश्चात सारे प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. वहीं, उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य रूप से सुभाष चन्द्र मूनका, राम नन्दन प्रसाद, प्रसन्न वदन मेहता, डॉ यमुना तिवारी ‘व्यथित’, डॉ अजय कुमार ओझा, डॉ रागिनी भूषण, अरुणा भूषण शास्त्री, वीणा पाण्डेय भारती, माधवी उपाध्याय, दिव्येन्दु त्रिपाठी, नीलिमा पाण्डेय, अशोक पाठक ‘स्नेही’, बलविन्दर सिंह, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, शकुन्तला शर्मा, मनीष सिंह वंदन, माधुरी मिश्रा, वीणा कुमारी नंदिनी, सुरेश चन्द्र झा, अरुणा झा, अनिता सिंह, विन्ध्यवासिनी तिवारी, हरभजन सिंह रहबर सहित दर्जनों साहित्यकार उपस्थित रहे.



