रामगोपाल जेना/चाईबासा : चाईबासा के अपर सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) की अदालत ने सोमवार को सोनुआ थाना क्षेत्र के जुलाई 2022 के पोक्सो एक्ट के एक मामले के आरोपी को दोषी पाते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास के साथ ही 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि 2 जुलाई 2022 को सोनुआ थाना में पाताहातु गांव निवासी गंगाराम सामड के खिलाफ शादी का झांसा देकर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था. मामले के अनुसंधान क क्रम में सोनुआ पुलिस ने अभियुक्त गंगाराम सामड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद सारे साक्ष्य एकत्र करते हुए पुलिस द्वारा कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र के आधार पर विचार करते हुए चाईबासा के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी को पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तरत दोषी करार दिया. इसके पश्चात सजा के बिंदु पर विचार करते हुए अदालत ने दोषी गंगाराम सामड को बीस वर्ष सश्रम कारावास के साथ ही 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई.














