जमशेदपुर : टाटा स्टील के 17 अधिकारियों का तबादला टाटा स्टील फाउंडेशन में कर दिया गया है. वीपी एचआरएम अतरई सान्याल की ओर से जारी आदेश के तहत 17 अधिकारियों को 1 मई से तीन साल के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन में भेजा गया है. इसमें आइएल 6 से लेकर आइएल 3 और ओएल और ओ लेवल के अधिकारी है. इसमें आइएल स्तर के अधिकारी सूर्य शक्ति सिहन्हा, आइएल 5 ए सुमाना सिंह, आइएल 4 शुभ्रा आर, आिएल 5 ए शालिनी कुजूर, ओएल 2 सरबेश्वर नाथ, आइएल 4 बी संजीव कुमार तिवारी, इ 7 अधिकारी पुष्पा तिवख़री, आइएल 4 बी मोहम्मद श्रीनिवास प्रसाद, आइएल 4 बी लक्ष्मण कुमार रंगुरी
आइएल 3 स्तर के जीरेन जेवियर टोपनो, ओ2 ग्रेड के जयंत कुमार त्रिपाठी, आइएल 3 स्तर के अधिकारी दिब्यासाह राय, आइएल 5 बी के भवेश एम रावल, आइएल 4 बी लेवल के अधिकारी आशुतोष कुमार दास, आइएल 3 स्तर के अधिकारी अमिताभ, आइएल 3 स्तर के अधिकारी अंबिका प्रसाद नंदा और आइएल 5 बी स्तर के अधिकारी अभिषेक कश्यप शामिल है.














