जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार राजस्व संग्रहण से संबंधित नीलाम पत्र की बैठक अनुमंडल कार्यालय में आहूत की गई धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, डीसीएलआर, कार्यपालक दण्डाधिकारी सह नीलाम पत्र पदाधिकारी, धालभूम क्षेत्र अंतर्गत सभी डीएसपी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि नीलाम पत्र संबंधी वारंट के निष्पादन में तेजी लायें, राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया में लचीलापन नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और सख्ती दोनों आवश्यक है. जिन बकायेदारों को बार-बार नोटिस दिया गया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई करें. क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत सभी बैंक प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे ऋणधारकों की वर्तमान स्थिति (स्थायी व अस्थायी पता, संपर्क विवरण आदि) जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं ताकि समन्वय बनाकर बकाया ऋण वसूली मामले में सटीक कार्रवाई की जा सके.



