रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:
चक्रधरपुर और आसपास इलाके के मंदिरों में पूजा करने वाले पंडितों के न्यायोचित सम्मान राशि मिले ताकि पुजारियों के परिवार का भरण पोषण सम्मान रूप से हो सके. इसको लेकर जल्द ही एक महत्वपूर्ण बैठक होगी. हालांकि इस मामले को लेकर इसके पूर्व भी राज्य के मुख्यमंत्री को भी पत्राचार किया गया था. शहर के जाने-माने आचार्य अनंत पाठक के द्वारा पत्र भी लिखा गया था.(नीचे भी पढ़े)
इन दिनों चक्रधरपुर और आसपास क्षेत्र से लगातार इस बात की शिकायत आ रही है कि मंदिर समिति द्वारा मामूली रकम दिया जाता है जबकि उन्हें साल में दो बार वस्त्र और उचित सम्मान राशि दिया जाना चाहिए.



