गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के जगन्नाथपुर में शनिवार देर रात “आजा नच ले” सीजन-15 का रंगारंग आयोजन हुआ. डांस प्रतियोगिता में झारखंड, ओड़िशा एवं बंगाल की 16 डांस टीमों ने हिस्सा लिया. डांसरों ने एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया. रात भर चले आजा नच ले कार्यक्रम में जज के रूप में बोकारो के बेरमो निवासी आकाश नायक और अमृता साव मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि आदिवासी ग्राम विकास समिति की ओर से हर साल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लायन पॉप डांस ग्रुप बोकारो की टीम ने पाया, जिसे प्रथम पुरस्कार के रूप में 12 हजार रुपये प्रदान किये गए. दूसरे स्थान पर आरवीडी डांस ग्रुप, जमशेदपुर की टीम रही जिसको 10 हजार और रामगढ़ की क्वीन मास्क डांस टीम को तृतीय पुरस्कार के रूप में 7 हजार रुपये प्रदान किये गये. इसके साथ ही बाकी डांस टीमों को भी पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन उपस्थित रहे. मंत्री श्री सोरेन ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये. (नीचे भी पढ़ें)

डांस प्रतियोगिता को देखने के लिए दस हजार से भी अधिक दर्शकों की भीड़ जुटी. दर्शक रात भर झूमते रहे. इसमें महिला, पुरुषों के साथ बच्चे भी शामिल रहे. मौके पर जगदीश भकत, दुर्गाचरण मुर्मू, अर्जुन हांसदा, काजल डॉन, मंटू महतो, मुखिया मालती सोरेन, पूर्व मुखिया पान कुमारी मार्डी, दुलाराम टुडू, बिमल मार्डी, सुनाराम सोरेन, जुझार सोरेन, सामू टुडू, पतित हांसदा, सुशील मार्डी, प्रकाश टुडू, अध्यक्ष महेंद्र नाथ सोरेन, ग्राम प्रधान भादो हांसदा, डॉक्टर हांसदा, गणेश टुडू, श्याम मुर्मू, वर्षा सोरेन, चंदन सोरेन, प्रवीण हांसदा, प्रमोद हांसदा, सुरेश सोरेन, पारो हांसदा, सरिता हांसदा, उत्पल पातर आदि उपस्थित थे.














