जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत बावनगोड़ा तालाब में नहाने के दौरान डूबने से एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना अपराह्न 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि वीरेन महतो नामक युवक बावनगोड़ा तालाब में नहाने के लिए गया था, लेकिन नहाने के दौरान ही वह किसी तरह तालाब में डूब गया. (नीचे भी पढ़ें)

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए. उधर दुर्घटना के बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय युवाओ के सहयोग से शाम 6.45 बजे के करीब तालाब से बाहर निकलवाया एवं पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया है. घटना के समय जिला परिषद् के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा भी उपस्थित रहे.














