हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बरही थाना अंतर्गत में बुधवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एनएच-31 पर स्थित जवाहर घाटी में एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित बोलेरो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे तिलैया डैम में गिरी. यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ. बोलेरो में 4 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गए, लेकिन 2 लोग फंस गए.(नीचे भी पढ़े)
डैम में अब तक एक शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान झुमरी तिलैया के फल व्यवसायी राहुल स्वर्णकार के रूप में हुई है. दूसरे व्यक्ति की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हुए. इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. क्रेन की सहायता से डैम से वाहन को बाहर निकाला गया और उसी के साथ राहुल स्वर्णकार का शव भी निकाला गया. फिलहाल दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.




